AB3M अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ

यह धर्मार्थ चैरिटेबिल पब्लिक ट्रस्ट है, इसका आशय भारत की पूर्व गौरवमयी, गरिमामयी, समता मूलक, समानता, बन्धुतता, न्याय पर आधारित समाज की संरचना कर अखण्ड प्रबुद्ध भारत निर्माण करना है । समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था साम्प्रदायिकता ऊँच – नीच विषमतावादी विचार धारा को मैत्री व करुणापूर्ण सहयोगी भावना से समाप्त करना है । भारत की प्राचीन श्रवण संस्कृति के विकास हेतु प्रचारक तैयार करने हेतु शैक्षिक एवं धार्मिक विद्यालयों, प्रशिक्षण केन्द्रों, आश्रय स्थलों के माध्यम से बौद्ध भिक्षुओं बौद्धाचार्यों धम्म उपदेशको की शिक्षा व्यवस्था करना उनके संरक्षण हेतु आश्रय स्थलों का निर्माण करना तथा भारत में जन्में सभी संत, गुरू, महापुरूषों जिन्होने समता मूलक समाज के लिये कार्य किया, उनके विचारों का प्रचार प्रसार करना और वे सभी जन कल्याणकारी कार्य करना जो एक नागरिक के मूल भूत अधिकार की पूर्ति कर उसके विकास में सहायक सिद्ध हो ।

आपसे आषा और उम्मीद है कि आप अपना तन, मन, धन से निश्वार्थ भाव से जन कल्याण हेतु अपना सहयोग प्रदान करेंगे । यह ट्रस्ट भारत सरकार के आयकर विभाग में अन्तर्गत धारा 80 G (5) व धारा 12 A (1) के अन्तर्गत पंजीकृत है । जिसका संयुक्त खाता संख्या 40653404286, IFSC CODE – SBINOO15446 ब्रान्च S.B.I. संजय पैलेस आगरा 282002 है

हमारी सामाजिक उत्थान की पहलें

शिक्षा, सामाजिक गतिविधि, धार्मिक गतिविधि और आर्थिक गतिविधि हमारे कार्य क्षेत्रों में से कुछ हैं। हम इन सेवाओं के माध्यम से समाज में ज्ञान, कौशल, मूल्य और विचारों का प्रसार करते हैं। हम समाज के सदस्यों को संबंध, सहयोग, समानता और समरसता की भावना से जोड़ते हैं। हम परमात्मा की उपासना, प्रेम, शान्ति, सुख, प्रकाश और प्रेरणा को अनुभव करते हैं। हम माल और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और महत्वपूर्णता को मूल्यांकन करके मनुष्यों की संपन्नता, सुख-सुविधा, सुरक्षा, संतुलन और सुनिश्चित करते हैं।

education

शिक्षा

शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमें ज्ञान, कौशल, मूल्य और विचारों को सीखने और साझा करने का मौका देती है। इससे हमारा सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्तर बढ़ता है। शिक्षा हमें अपने आप को पहचानने, समाज को समझने और दुनिया को बदलने की क्षमता प्रदान करती है।

social

सामाजिक गतिविधि

सामाजिक गतिविधि का अर्थ है समाज के अन्य लोगों के साथ संपर्क और सहयोग बनाना। इससे हम समाज की समस्याओं का सामना करने और उन्हें सुलझाने में सक्षम होते हैं। सामाजिक गतिविधि हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने में मदद करती है।

religious

धार्मिक गतिविधि

धार्मिक गतिविधि एक ऐसी गतिविधि है जिसमें हम परमात्मा की पूजा, प्रेम, शान्ति, सुख, प्रकाश, प्रेरणा और प्रकृति को अनुभव करते हैं। इससे हमें परमात्मा में हमारी आत्मा को समर्पित करने, उनकी कृपा, आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संरक्षण को प्राप्त करने की कला मिलती है।

economic

आर्थिक

आर्थिक गतिविधि यह एक ऐसी गतिविधि है जिसमें मनुष्यों के मध्य में माल और सेवाओं का उत्पादन, वितरण, विनिमय और महत्वपूर्णता का मूल्यांकन होता है। आर्थिक से मनुष्यों की संपन्नता, सुख-सुविधा, सुरक्षा, संतुलन और सुनिश्चित की जा सकती है।

हमारे कमेटी सदस्यों का संदेश

फोटो गैलरी

Scroll to Top